RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में 874 जूनियर इंजीनियर (JEN) पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

RSMSSB / RSSB JEN Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने विभिन्न विभागों में कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer – JEN) के कुल 874 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. 10/2026) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा धारक हैं, वे निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, और आवेदन करने की प्रक्रिया की पूरी डिटेल मिलेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

विवरण (Events)तारीख (Dates)
अधिसूचना जारी होने की तिथि15 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि16 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि14 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
लिखित परीक्षा की तिथि (संभावित)फरवरी 2027

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

कुल 874 पदों पर होने वाली इस भर्ती का विभाग-वार विवरण नीचे दिया गया है:

  • सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD): सिविल (डिग्री) – 351 पद, सिविल (डिप्लोमा) – 42 पद
  • जल संसाधन विभाग (Water Resources Dept): सिविल (डिग्री) – 72 पद, सिविल (डिप्लोमा) – 179 पद
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED): सिविल (डिग्री) – 47 पद, सिविल (डिप्लोमा) – 151 पद
  • यांत्रिक / विद्युत (Mechanical / Electrical): डिप्लोमा धारक – 32 पद

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री (B.E./B.Tech) या डिप्लोमा।
  • जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक / विद्युत): मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • उम्मीदवारों को राजस्थानी संस्कृति और देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक है।

सीमा (Age Limit as on 01.01.2027)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • राजस्थान के मूल निवासी SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग के पुरुष तथा सामान्य वर्ग की महिलाओं को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए छूट 10 वर्ष है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य (General) / क्रिमीलेयर ओबीसी/एमबीसी: ₹600/-
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC-NCL/EWS/MBC) / दिव्यांग (PwD): ₹400/-
  • भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन (Online)

वेतनमान (Salary / Pay Scale)

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-10 (Pay Scale: ₹56,100 – ₹1,77,500/-) के आधार पर शानदार सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा (Written Examination)
  2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  3. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

Leave a Comment